{"_id":"5b561a0e4f1c1bc6508b67d4","slug":"171532369422-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में बैठेंगे 14934 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में बैठेंगे 14934 परीक्षार्थी
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। माध्यमिक विद्यालयों में चयन के लिए हो रही सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को जिले के चिन्हित 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में 14 हजार 934 परीक्षार्थी बैठेंगे। एक पाली में दिन में साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक होने वाली परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी अंतिम चरण में है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी के निर्देश पर परीक्षा केंद्र के लिए चिन्हित किए गए सभी केंद्रों की जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र की ओर से जांच कराई गई है। जांच करने के लिए कई राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को लगाया गया था। जांच में जो परीक्षा केंद्र मानक के अनुरूप नहीं पाए गये, उसको तत्काल परिवर्तन कर दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर आने-जाने का रास्ता सही होने के साथ हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे एवं बैठने की व्यवस्था पर्याप्त और सही होनी चाहिए। बरसात का मौसम होने के कारण टिन शेड के कमरे को प्राथमिकता नहीं दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री मिश्र ने बताया कि परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों, निरीक्षक दल और सचल दस्तों की ड्यूटी लगाने की कार्रवाई चल रही है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन दृढ संकल्प है।