फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लाउडस्पीकर की अनुमति के नाम पर वसूली

लाउडस्पीकर की अनुमति के नाम पर वसूली

Sat, 03 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
लाउडस्पीकर की अनुमति के नाम पर वसूली
गाजीपुर। जिले में डीजे और लाउडस्पीकर की तेज आवाज को बंद कराने के पीछे शासन एवं जिला प्रशासन की सोच चाहे जितनी अच्छी रही हो, लेकिन यह शासनादेश पुलिस महकमे के लिए कमाऊ पूत साबित हो रही है। किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में लोग सब काम छोड़कर अनुमति के लिए थाने का चक्कर काटने को मजबूर है। पुलिस इसके नाम पर जमकर वसूली कर रही है।
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण को लेकर सख्त हुए शासन ने कुछ दिनों पहले लाउडस्पीकर और डीजे पर रोक लगा दिया। अनुमति के लिए आवेदनों को तहसील से थानों पर जांच के लिए भेजा जा रहा है। मांगलिक कार्यक्रम में परेशान लोग सब काम छोड़कर लाउडस्पीकर और डीजे बजाने की अनुमति लेने के लिए थानों का चक्कर काट रहे है। अनुमति देने के नाम पर थानों में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा वसूली करने का लगातार जा रही है। लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि मांगलिक कार्यक्रमों में लाउडस्पीकर और डीजे बजवाने के लिए अनुमति लेने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अनुमति देने के नाम पर थानों का एक तो कई दिनों तक चक्कर काटना पड़ रहा है। अगर प्रयास से अनुमिल मिल भी रही है तो इसके लिए पैसा भी देना पड़ रहा है। मांगलिक कार्यक्रमों में एक अलग ही आर्थिक बोझ बन चुका है। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया की एसडीएम कार्यालय से आवेदन जांच के लिए थानों में जाती है। इसके बाद अनुमति एसडीएम कार्यालय से ही मिलता है। लाउडस्पीकर और डीजे की अनुमति थानों से नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed