{"_id":"5a42876c4f1c1bc45b8be578","slug":"171514309484-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ के पदाधिकारियों के निर्वाचन का कार्यक्रम निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ के पदाधिकारियों के निर्वाचन का कार्यक्रम निर्धारित
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की चुनावी बैठक एमएएच इंटर कालेज परिसर में मंगलवार को हुई। इसमें मतदाता सूची की अनंतिम सूची का प्रकाशन करने के साथ निर्वाचन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जनवरी को अनंतिम सूची पर सुबह 10 से 12 बजे तक आपत्ति स्वीकार की जाएगी। उसके बाद आपत्ति का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची का प्रकाशन दोपहर दो बजे किया जाएगा। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर ढाई बजे तक नामांकन एवं उसके बाद तीन बजे तक जांच और नाम वापसी के लिए तीन से साढ़े तीन बजे का समय निर्धारित किया गया है। मनोनयन से बात नहीं बनी तो 7 जनवरी को सुबह 10 से 2 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। वक्ताओं ने बताया कि निर्वाचन संबंधित सभी कार्यक्रम आरटीआई हाल में होगा। चुनाव अधिकारी रामबिहारी सिंह की देख-रेख में हुई बैठक में रामानुज सिंह, सौरभ पांडेय, विनोद सिंह, चौधरी दिनेशचंद राय, अवधनारायण राय, शिवकुमार सिंह, विवेकानंद गिरी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला संयोजक रामअवतार यादव तथा संचालन राणाप्रताप सिंह ने किया।