फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मासूम मृतका के मामा ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

मासूम मृतका के मामा ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 11 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
मासूम मृतका के मामा ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
दुल्लहपुर। सड़क हादसे में छात्रा निधि के शव को पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस प्रकरण में मृतका के मामा ने वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह खुटहां निवासी रामदरश चौहान की बेटी निधि चौहान (छह) आदर्श मदन कान्वेंट स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी बीच जिला मुख्यालय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक स्कूली वैन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में ग्रामीण उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर ले गए थे, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक वैन मौके पर छोड़कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस थाने ले आई थी। निधि की मौत से मां श्यामा देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मृतका के पिता रामदरश दुबई में रहकर नौकरी करता है। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी चूल्हा ठंडा रहा और मां की आंखों से आंसू बहते रहे। निधि सबसे बड़ी थी। घर में उसकी छोटी बहन सुनिधि और छोटा भाई आशीष है। मृतका के मामा ने अज्ञात वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा के मामा की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed