फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   17 huts of eight families burnt, 56 thousand goods and bikes reduced to ashes

Ghazipur News: आठ परिवारों की 17 झोपड़ियां जलीं, 56 हजार, सामान और बाइक राख

Wed, 01 Jul 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
17 huts of eight families burnt, 56 thousand goods and bikes reduced to ashes
नरायणपुर गांव में आग से जली झोपड़ियों को देखते ग्रामीण। संवाद - फोटो : samvad
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के नरायनापुर गांव में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से आठ परिवारों की 17 झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। इस दौरान 56 हजार, घर-गृहस्थी का सामान, खाद्यान्न, कपड़ा, पशुओं का चारा, डीजल इंजन और एक बाइक जलकर राख हो गया। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची, उससे पहले ही ग्रामीण आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

नरायनापुर गांव के बस्ती निवासी हीरा यादव ने बताया कि रात करीब दो बजे सभी लोग सो रहे थे। तभी झोपड़ी से धुआं और आग की लपटें उठने लगी। तेज हवा के कारण आग की लपटों ने तीन झोपड़ियाें आगोश में ले लिया। आग में एक बाइक, डीजल मशीन, खाद्यान्न और 56 हजार रुपये सहित घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा पड़ोसी मोहित, दरोगा, सुरेंद्र और अनिल की दो-दो झोपड़ियां, मनोज की एक, सुरेश की दो और कृष्णा की तीन झोपड़ियां जल गईं। आग में घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और पशुओं का चारा भी भेंट चढ़ गया। पीड़ित हीरा यादव ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। सेवराई एसडीएम संजय यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। मौके पर हल्के को लेखपाल को भेजा गया है।

नरायणपुर गांव में आग से जली झोपड़ियों को देखते ग्रामीण। संवाद

नरायणपुर गांव में आग से जली झोपड़ियों को देखते ग्रामीण। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed