{"_id":"5be086e9bdec22693b023fe2","slug":"161541441257-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचीस किग्रा छेने की मिठाई को नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचीस किग्रा छेने की मिठाई को नष्ट कराया
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से सोमवार को मुहम्मदाबाद एवं नोनहरा में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक थोक विक्रेता के यहां से सरसों के तेल तथा दो अन्य दुकानों से किशमिश और छेना का नमूना संग्रहित किया गया जबकि नोनहरा में 25 किग्रा छेने की मिठाई को नष्ट कराया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके नेतृत्व में टीम ने मुहम्मदाबाद में एक थोक विक्रेता के यहां से सरसों के तेल का नमूना संग्रहित करते हुए तेल के टिन को सील कर दिया। इसके बाद एक अन्य प्रतिष्ठान से किशमिश का नमूना संग्रहित किया। छापेमारी के चलते बाजार की कई दुकानें बंद हो गईं। इसके बाद टीम के सदस्यों ने नोनहरा में छेने का नमूना लेते हुए 25 किग्रा छेने की मिठाई नष्ट कराई। टीम में विवेक तिवारी, श्रीराम यादव, गोपाल चंद्र, एसपी यादव, अवधेश कुमार, विवेक कुमार आदि शामिल थे।