{"_id":"5bdde2cabdec22696e0e531a","slug":"161541268170-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही सरकार
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अपनी मागों को लेकर संयुक्त सहकारी कर्मचारी समन्वय समिति की ओर से शनिवार को विकास भवन परिसर में धरना दिया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार हमारी उपेक्षा कर रही है। वेतन नहीं मिलने से कई परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। चेतावनी दी कि मांगे पूरी होने तक गोदामों में तालाबंद कर धरना दिया जाएगा।
अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि सभी पैक्स के सचिव एवं कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की तरह नियमित वेतन भुगतान किया जाना चाहिए। सरकार हमसे काम तो ले रही है लेकिन न तो कर्मचारी मानती है और न ही नियमित वेतन ही दे रही है। अब तक काफी बकाया हो गया है जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर लखनऊ में घेराव कार्यक्रम किया गया था लेकिन वहां लाठीचार्ज कर दिया गया। यह बहुत ही दुखद घटना है। अब हमने तय कर लिया है कि सरकार चाहे जितने भी सितम कर ले लेकिन हम अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। अब सभी गोदाम बंद कर दिया गया है। हमारा धरना अनवरत जारी रहेगा। इस मौके पर जिला मंत्री मितेंद्रनाथ सिंह, विनोद पांडेय, रामविलास दूबे, अजय राय, लल्लन राय, राजनारायन तिवारी, अयोध्या राय, रामविलास गुप्ता आदि मौजूद रहे।