फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मोदी ऐप से कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए मोदी

मोदी ऐप से कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए मोदी

Wed, 17 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
मोदी ऐप से कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए मोदी
गाजीपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को देश के पांच लोकसभा क्षेत्र होशंगाबाद, चतरा, पाली, मुंबई उत्तरी और गाजीपुर के पार्टी के कार्यकर्ताओं से मोदी ऐप ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेसिंग से मुखातिब हुए। इसके लिए भाजपा ने पूरे लोकसभा क्षेत्र के 50 स्थानों पर इसे देखने की व्यवस्था आईटी विभाग के माध्यम से कराई थी। प्रधानमंत्री जैसे ही गाजीपुर के लोगों के साथ ऑनलाइन हुए उत्साहित लोगों ने हर-हर महादेव तथा मोदी-मोदी के नारे का उद्घघोष कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने गाजीपुर के सांसद मनोज सिन्हा की ओर से कराए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, प्राथमिक विद्यालयों के आधुनिकीकरण सहित उन सभी विषयों की चर्चा करते हुए श्री सिन्हा की प्रशंसा की। गाजीपुर से पहला प्रश्न भाजपा जिला मंत्री सरोज मिश्रा ने आयुष्मान योजना से कैसे गरीब एवं मरीज लोगों की सेवा संभव होगी के सवाल पर प्रधानमंत्री ने विस्तार से इस योजना के लाभ एवं कार्यकर्ताओं से लगकर लाभ दिलाने का आग्रह किया। दूसरा सवाल गाजीपुर सदर मंडल पूर्वी के अध्यक्ष अभय मौर्या ने पार्टी के संगठन के माध्यम से सेवा के अवसर पर किया। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के संस्कारों एवं सिद्धांतों की नींव बहुत मजबूत है। कार्यक्रम स्थल पर मां गंगा का पूजन-अर्चन संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा एवं विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने किया। इस अवसर पर गंगा आरती भी की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवनवृत्त पर लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सुनील सिंह, सरोज कुशवाहा, सिद्धार्थ राय, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, पप्पू सिंह, रासबिहारी राय, शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed