फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बारा में लगने लगा आरएफआईडी टावर

बारा में लगने लगा आरएफआईडी टावर

Thu, 04 Oct 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बारा में लगने लगा आरएफआईडी टावर
गाजीपुर। यूपी-बिहार सहित विभिन्न प्रांतों की सीमा में अब कोई भी कामर्शियल वाहन चोरी से प्रवेश नहीं कर सकेंगे। अब उन्हें निर्धारित कर देना होगा। कर चोरी रोकने के लिए देश भर की सीमाओं पर रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) टावर लगाया जाएगा। इसके तहत जनपद के बिहार सीमा से सटे बारा में लोकेशन टावर लगाया जा रहा है। वाहनों में भी आरएफआईडी टैग लगाया जाएगा। वाहन जैसे ही इस टावर के पास से गुजर कर दूसरे प्रदेश की सीमा में जाएंगे वैसे ही उसका नबंर समेत पूरा लोकेशन कंप्यूटर से पता चल जाएगा।
विज्ञापन

माल ढुलाई के वाहनों से कर चोरी का मामला काफी गंभीर होता जा रहा था। वाहनों के माध्यम से माल अन्य प्रदेशों में आसानी से चला जाता था, लेकिन उसके लिए निधार्रित कर नहीं दिया जा रहा था। अब इसे रोकने के लिए सरकार ने हाई तकनीकी का प्रयोग किया है। बिहार सीमा के पास बारा में लोकेशन टावर लगाया जा रहा है। इसके बाद जनपद भर की माल ढुलाई वाले हर प्रकार के वाहनों में अब डिवाइस टैग लगाया जाएगा। फिलहाल यह टैग बारा में प्रति वाहन 100 रुपये लेकर दिया जाएगा और साथ ही इसे एक्टिवेट भी कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था एक नवंबर से लागू होगी। इसके लिए वाणिज्य कर विभाग की ओर से ट्रक आपरेटरों तथा मालिकों की बैठक बुला कर इसकी जानकारी दी जा रही है। बताया कि सभी वाहन मालिकों के लिए अभी बहुत समय है। इस कार्य को गंभीरता के समझते हुए वाहनों में डिवाइस लगवा लें। निर्धारित समय के बाद पकड़े जाने के बाद वाहनों को सीधे सीज कर दिया जाएगा। वा णिज्य कर के सहायक आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि बारा में टावर लगाया जा रहा है। कर चोरी रोकने के लिए आरएफआईडी काफी बेहतरीन साबित होगा। छोटे- बड़े सभी कामर्शियल वाहनों में यह टैग लगवाना है। टैग वितरण के लिए शहर में भी शिविर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed