{"_id":"5b561a054f1c1b40748b6989","slug":"161532369413-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे खतरनाक वस्तु है पालीथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे खतरनाक वस्तु है पालीथीन
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। पॉलिथीन के प्रयोग को रोकने के उद्देश्य से नगर में सोमवार को जन जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव की जानकारी देने के साथ ही लोगों को कागज के झोले और थैले के प्रयोग की सलाह दी जा रही थी। इसमें मां शारदा पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा पुलिस विभाग के लोग शामिल थे।
कालेज के प्रबंधक नरेंद्र मौर्या तथा एसओ राजू कुमार के नेतृत्व में निकाली गई यह रैली जलालाबाद शहीद चौक से देवा, दुल्लहपुर, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए मां शारदा पीजी कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई। वहां सभा में मुख्य अतिथि जखनिया के उपजिलाधिकारी विजयशंकर तिवारी ने कहा कि देश को स्वच्छ, समृद्धशाली बनाने के लिए पॉलिथीन का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। भाजपा नेता प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि प्लास्टिक ऐसी खतरनाक वस्तु जो न तो सड़ती है न ही गलती है। जहां रहती वहां हानि ही पहुंचाती है, जिससे हमारा वातावरण अशुद्ध हो रहा है। हर लोग खरीददारी करने से पहले झोला लेकर जाएं। कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र मौर्या ने कहा कि स्वच्छ भारत बनाने में हर लोगों का सहयोग जरूरी है। आरएस हॉस्पिटल के डॉ. राजेश पांडेय ने लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अनिल पांडेय, दरोगा विजय यादव, राधेश्याम तिवारी, पारस यादव, बृजेश मौर्या, श्रीकांत यादव, मनीष साहू, चंद्रकेश गुप्ता, रमेश सोनी आदि थे।