{"_id":"5b54c4d74f1c1b58488b6503","slug":"161532282071-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में युवक घायल
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के पास रविवार की देर शाम बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। उपचार के लिए उसे वाराणसी ले जाया गया।
बिहार प्रांत के बनारपुर गांव निवासी स्व. नथुनी खान का पुत्र सलामत खान (20) बाइक से दिलदारनगर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान शाम को करीब छह बजे मिश्रवलिया गांव के पास बाइक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे सलामत गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में निजी साधन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले गए। घायल के मोबाइल से दुर्घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।