{"_id":"5a3fecf44f1c1b0a788b4b9f","slug":"161514138868-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब क्षत्रियों को भी आरक्षण देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब क्षत्रियों को भी आरक्षण देने की मांग
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की महापंचायत क्षत्रिय न्यास में रविवार को हुई। इसमें समाज की विभिन्न समस्याओं पर विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने जाति के आधार पर आरक्षण समाप्त कर गरीब क्षत्रियों को भी आरक्षण दिए जाने की मांग की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अगर समाज के लोगों को कोई प्रताड़ित करता है तो सभी को एकजुट होकर इसके विरोध में आगे आना चाहिए। दहेज जैसी कुप्रथा को समाज से समाप्त किया जाए। क्षत्रियों को शैक्षिक उत्थान के लिए सहयोग प्रदान करने की भी बात कही गई। इस मौके पर अमित सिंह को जिला उपाध्यक्ष एवं वैभव सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। महापंचायत में वरिष्ठ अधिवक्ता रामपूजन सिंह, रामाश्रय सिंह, तात्या सिंह, प्रदीपदेव सिंह, सचिदा सिंह, सविता सिंह, अरविंद सिंह, सूरज सिंह, चंचल सिंह, रानू सिंह, राजीव सिंह, ओपी सिंह, राकेश सिंह, वेदप्रकाश सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह तथा अंत में जिला संयोजक अविनाश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।