{"_id":"59dd1a224f1c1bec538b6d22","slug":"161507662370-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजन-अर्चन के साथ हुआ नवीन जिला कार्यालय का भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजन-अर्चन के साथ हुआ नवीन जिला कार्यालय का भूमिपूजन
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भाजपा के नवीन प्रस्तावित जिला कार्यालय का भूमिपूजन मंगलवार को छावनी लाइन स्थित तुलसीपुर में काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, विधायक डा. संगीता बलवंत के कर कमलों से पंडित गोविंद उपाध्याय के मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि भाजपा को भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जाता है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने लगातार वृद्धि की है।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यालय 160 दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा। सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि इस कार्यालय के नवनिर्माण से पार्टी कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता है। इस अवसर पर कृष्णबिहारी राय, प्रो. बाबूलाल वलवंत, सुनील सिंह, सचिदानंद राय, रामहित राम, विनोद अग्रवाल, सचिदानंद सिंह, ओमप्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा, जितेंद्रनाथ पांडेय, ओमप्रकाश राम, अच्छेलाल गुप्ता, प्रवीण सिंह, रमाकांत सिंह, अखिलेश सिंह, देवव्रत चौबे, नरेंद्र सिंह, अजय कुशवाहा, पप्पू सिंह, मीरा श्रीवास्तव, सरोज मिश्रा, अनिल यादव, रत्ना सरोज, रघुवंश सिंह, डा. रजनीश सिंह, रासबिहारी राय, मनोज बिंद, ऊषा सिंह, सोमारु चौहान, चतुर्भुज चौबे, अमरेश गुप्ता, अर्जुन सेठ, पवनजय पांडेय, तेरसू यादव, राजेश भारद्वाज,सुमित तिवारी, शशिकांत शर्मा, शैलेंद्र सिंह, रंजन तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्यामराज तिवारी ने किया। मालूम हो कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आज सीतापुर जिले से प्रदेश के 51 जिलों में पार्टी के जिला कार्यालयों के निर्माण के लिए एक साथ भूमिपूजन किया गया। इसी क्रम में गाजीपुर के जिला कार्यालय का निर्माण वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग से सटे तुलसीपुर में पिछले दिनों क्रय किए गए भूखंड पर आज भूमि पूजन हुआ।