{"_id":"59dd1a194f1c1bcc538b6bdc","slug":"161507662361-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस बाइकों को थाना लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस बाइकों को थाना लाई पुलिस
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग पर मेदनीपुर बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ी में खड़ी दो लावारिस बाइकों को बरामद किया। पुलिस बरामद बाइकों की छानबीन में जुट गई।
मालूम हो कि प्रभारी निरीक्षक जयचंन्द भारती उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जमानियां सैय्यदराजा गाजीपुर 24/97 राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मेदनीपुर गांव के पास त्रिमुहानी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान किसी से सूचना मिली कि मेदनीपुर बाईपास मार्ग के किनारे झाड़ी में दो बाइकें खड़ी है। यह सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बाइक के संबंध में पूछताछ की, लेकिन बाइकों के संबंध में पता नहीं लगा। पुलिस बाइकों को कब्जा में लेकर थाना लाई। इस संबंध में सुहवल थाना प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने बताया दो लावारिस मिली बाइकों को सीज कर दिया गया। बाइकें किसकी थी, इसकी छानबीन की जा रही है।
...