फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लोगों की सहमति के आधार पर रूट और समय का किया निर्धारण

लोगों की सहमति के आधार पर रूट और समय का किया निर्धारण

Sat, 23 Sep 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
लोगों की सहमति के आधार पर रूट और समय का किया निर्धारण
मुहम्मदाबाद। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं ताजिया का दफन एक साथ पड़ जाने से उसे सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में दोनों वर्ग के लोगों की शनिवार को बैठक हुई। इसमें दफन एवं विसर्जन के लिए लोगों की सहमति के आधार पर लिखित रूप से रूट एवं समय आदि का निर्धारण किया गया।
विज्ञापन

बैठक में उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद ने उपस्थित लोगों से कहा कि मुहम्मदाबाद सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल कायम करता रहा है। इस वर्ष दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 2 अक्तूबर को और ताजिया का दफन 1 अक्तूबर को पड़ जाने से रास्ते को लेकर जो असमंजस की स्थिति बनी है। उसे दोनों ही वर्ग के लोग आपस में मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ त्यौहार संपन्न कराने की रणनीति बनाकर एक मिसाल पेश करें। उन्होंने कहा कि यूसुफपुर बाजार में स्थापित दो दुर्गा पंडालों की तरफ से मुहर्रम की दसवीं को ताजिया दफन के लिए जाना है। उसके लिए समय एवं रास्ते का निर्धारण लिखित रूप से कर लिया जाए और सभी लोग इसका पालन करें। उस दिन किसी प्रकार का नया विवाद न खड़ा करें। प्रशासन अपनी तरफ से सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा। क्षेत्राधिकारी डा. कृष्णकांत सरोज ने कहा कि दफन एवं विसर्जन एक साथ पड़ जाने से कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी। दुर्गा पूजन समितियों एवं ताजियादार अपने-अपने क्षेत्र में एक-दूसरे का सहयोग कर दोनों ही त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। आप लोगों द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल के जवान उन स्थानों पर आप की सहायता के लिए तैनात रहेंगे। किसी भी असमाजिक तत्व को गड़बड़ी नहीं करने दी जाएगी। गड़बड़ी की कोशिश करने वाले लोगों को चिन्हित कर त्यौहार की समाप्ति के बाद उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश वर्मा, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद, दुर्गा पूजन महासमिति के अध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल, रामजी गिरी, तहम्मुल खां, प्रहलाद राय लाला, गणेश गुप्ता, तेजबहादुर यादव, धर्मेश कश्यप, रामबहादुर तिवारी, खालिद, जावेद अहमद, सोनू मद्धेशिया, आमिर हमजा, अरशद खां आदि उपस्थित थे। अंत में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed