{"_id":"594ea2674f1c1b0b558b45e0","slug":"161498325607-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के आपस में टकराने से विधायक सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के आपस में टकराने से विधायक सहित तीन घायल
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में शुक्रवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम से वापस लौटते समय हमीद सेतु पर मुहम्मदाबाद की विधायक अलका राय के वाहनों का काफिला एक दूसरे से टकरा गया। घटना में विधायक सहित तीन लोगों को चोट आई। इसके बाद काफिले में चल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उपचार के लिए सभी को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों पे सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विधानसभा क्षेत्र के हसनपुरा गांव में विधायक अलका राय के प्रथम आगमन पर शाम में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ लौट रही थी। विधायक के वाहनों का काफिला जैसे ही हमीद सेतु पर पहुंचा। सेतु पर ट्रकों के बेतरतीब खड़े होने के चलते काफिले में चल रही वाहन आपस में टकरा गई। इस घटना में विधायक अलका राय, गनर दिवाकर कुमार और उनके वाहन चालक मोहन घायल हो गए। घटना के बाद उनके कार्यकर्ताओं में अफरातफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने घायल विधायक अलका राय, गनर और चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया। इसकी जानकारी होते विधायक के समर्थक और अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। सामान्य हालत होने पर समर्थकों ने राहत की सांस ली।