फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक थे डा. मुखर्जी

सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक थे डा. मुखर्जी

Fri, 23 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक थे डा. मुखर्जी
जमानिया (गाजीपुर)। क्षेत्र के दरौली रेलवे स्टेशन के पास स्थित कटरा में भाजपा के स्थानीय मंडल इकाई के तत्वावधान में पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता डा. मुखर्जी के दिखाए गए मार्ग पर चलकर दुखी, असहाय, निर्धन आदि लोगों की सहायता कर मानव जीवन को साकार कर सकते हैं। वह सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे।
विज्ञापन

उन्होंने बहुत से गैर कांग्रेसी हिंदुओं की मदद से कृषक प्रजा पार्टी से मिलकर प्रगतिशील गठबंधन का निर्माण किया। इस सरकार में वह वित्त मंत्री बने। डॉ. मुखर्जी इस धारणा के प्रबल समर्थक थे कि सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक हैं। इसलिए धर्म के आधार पर वह विभाजन के कट्टर विरोधी थे। वह मानते थे कि विभाजन संबंधी उत्पन्न हुई परिस्थिति ऐतिहासिक और सामाजिक कारणों से थी। वह मानते थे कि आधार भूत सत्य यह है कि हम सब एक हैं। हम में कोई अंतर नहीं है। हम सब एक ही रक्त के हैं। एक ही भाषा, एक ही संस्कृति और एक ही हमारी विरासत है, लेकिन उनके इन विचारों को अन्य राजनैतिक दल के तत्कालीन नेताओं ने अन्यथा रूप से प्रचारित-प्रसारित किया। बावजूद इसके लोगों के दिलों में उनके प्रति अथाह प्यार और समर्थन बढ़ता गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह, रमाशंकर उपाध्याय, अश्विनी सिंह, संतोष, धर्मेंद्र, योगेश, प्रभुनारायण बिंद, मुनींद्रनाथ आदि उपस्थित थे। संचालन अवधेश सिंह ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed