गाजीपुर। जिले में शनिवार को 16 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन्हें होम आईसोलेट किया गया। वहीं 32 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या 133 पहुंच गई है। जबकि 618 किशोरों को प्रथम और 9061 को दूूसरा डोज लगा। साथ ही 392 को बूस्टर डोज लगा। साथ ही 18 से 60 वर्ष के 573 को कोरोना का पहला डोज और 11156 को दूसरा डोज लगा।
कोरोना की तीसरी लहर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। हालांकि मरीजों के स्वास्थ्य होने की रफ्तार भी अब तेज हो चुकी है। देर शाम आई रिपोर्ट में 16 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां सक्रिय हो गई, वहीं इनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर उनकी जांच करने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। इससे संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का भी काम किया जा रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षित किया जा सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए जुटी हुई है। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि 16 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एहतियात के साथ सतर्कता जरूरी है।