फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उपकेंद्र पर ताला लगा भाग गए कर्मचारी.

उपकेंद्र पर ताला लगा भाग गए कर्मचारी.

Mon, 24 Jun 2019 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र पर ताला लगा भाग गए कर्मचारी.
जमानिया। क्षेत्र के सब्बलपुर उपकेंद्र पर रविवार की शाम दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। वहां मौजूद कर्मचारी बड़ी संख्या में लोगों को आते देख पावर हाउस पर ताला बंद कर फरार हो गए। कुछ देर इंतजार के बाद ग्रामीण भी निराश होकर वापस हो गए। चेतावनी दिया कि अगर जल्द ही चार दिन से बंद आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सब्बलपुर बिजली उपकेंद्र से गत चार दिनों से आपूर्ति पूरी तरह से ठप कर दी गई है। इससे करीब डेढ़ दर्जन गांवों के सैकड़ों घरों में अंधेरा छाया हुआ है। लाइन कब आएगी, इसका कोई अधिकारी जवाब नहीं दे रहे हैं। कुछ कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की बात कह पल्ला झाड़ ले रहे हैं। बिजली के अभाव में लोग एक ओर जहां गर्मी उमस से परेशान हैं वहीं पेयजल के लिए भी भटक रहे हैं। किसानों के साथ आम जनमानस इस भीषण गर्मी से बेहाल है। बिजली विभाग से शिकायत करने के बावजूद भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त न होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। बिजली चार दिनों से पूरी तरह से ठप हो जाने से जहां किसानों को धान की नर्सरी के सूखने का डर सता रहा है। वहीं पेयजल के लिए लोगों को दर-दर की ठोकर खाना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसान नेता आत्माप्रसाद राय, शैलेंद्र राय, रामनिवास यादव, मनोज दूबे, विरोधी राजभर, सुनील गुप्ता, अनूप राय आदि का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से जानबूझ कर लापरवाही बरती जा रही है। प्रचंड गर्मी में लगातार आपूर्ति बाधित होने के बाबत पूछने पर जेई इंद्रजीत पटेल ने बताया कि सराय मुराद अली गांव के पास कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई है जिसे ठीक किया जा रहा है। वही अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्र ने बताया कि संविदा कर्मियों का वेतन भुगतान न होने से वह हड़ताल पर हैं। इसलिए बाहर से अन्य लोगों को बुलाकर फाल्ट ठीक करवाया जा रहा है। इससे समय लग रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed