{"_id":"5d0fc71e8ebc3e6cae649f43","slug":"156131508515-ghazipur-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिराकर घर में कैद वृद्धा को प्रशासन ने आजाद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिराकर घर में कैद वृद्धा को प्रशासन ने आजाद कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। सेवराई गांव के करवनिया डेरा में जमीन विवाद के कारण दरवाजे के सामने खड़ी दीवार को स्थानीय प्रशासन ने गिरवा दिया। इस दीवार की वजह से पीड़ित के घर का आवागमन रुक गया था और उस घर में एक 80 वर्ष की महिला भी कैद हो गई थी। इस कार्रवाई से जहां वृद्धा आजाद हुई, वहीं लोगों ने इस कार्य की सराहना भी की। इधर संबंधित के खिलाफ शांति भंग का मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया।
गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव के करवनिया डेरा निवासी शैलेंद्र बिंद ने 19 जून को उपजिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी को पत्रक देते हुए पड़ोसी के खिलाफ अपने दरवाजे के आगे दीवार खड़ी कर मड़ई डालकर आवागमन बंद करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़ित शैलेंद्र ने बताया कि दरवाजा बंद होने के कारण परिवार के लोगों को दूसरे के घर की लकड़ी की सीढ़ी के सहारे घर में आना-जाना पड़ रहा है। जबकि घर में रखे पशु और उनकी 80 वर्ष की बूढ़ी मां पिछले 10 दिनों से घर के अंदर ही बंद हो गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर दीवार हटाने को कहा और नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र देने को कहा। इस निर्देश के बावजूद दीवार नहीं हटाई गई। इस पर रविवार को एसडीएम, क्षेत्राधिकारी जमानिया कुलभूषण ओझा, गहमर, रेवतीपुर, सुहवल, जमानिया, दिलदारनगर, नगसर सहित छह थानों के पुलिस बल और राजस्व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। मड़ई हटवाकर दीवार को तुड़वा दिया। उन्होंने पीड़ित को आवागमन करने के लिए रास्ता दिलाया। इस कार्रवाई के दौरान दूसरे पक्ष की महिलाएं शोर मचाती रहीं, जिन्हें महिला पुलिस कर्मियों ने फटकार लगाकर शांत कराया। इसके बाद दीवार खड़ा करने वाले दबंग रोहित को शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसडीएम ने बताया कि हर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।