फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कंटेनर की टक्कर से टूटी टहनी, ठप रहा आवागमन

कंटेनर की टक्कर से टूटी टहनी, ठप रहा आवागमन

Thu, 15 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर की टक्कर से टूटी टहनी, ठप रहा आवागमन
जमानिया/मतसा(गाजीपुर)। गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर मतसा गांव में स्थित दुर्गा मंदिर के पास विशालकाय पीपल के पेड़ से बुधवार की रात तेज रफ्तार कंटेनर की अचानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ का एक बड़ा टहनी टूटकर एक मकान से टकराते हुए मार्ग पर गिर पड़ा, जिससे आवागमन बाधित हो गया। दोनों तरफ करीब 18 किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने कंटेनर सहित चालक को गिरफ्तार करते हुए लोगों के सहयोग से टहनी को हटवाया। इस पर 13 घंटे बाद किसी तरह आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन

गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर स्थित मतसा के दुर्गा मंदिर के पास पुराना पीपल का पेड़ है। मध्य रात्रि को जमानिया की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर जिला मुख्यालय की तरफ जा रहा था। इसी बीच चालक नियंत्रण खो बैठा और कंटेनर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर कर दामोदर प्रसाद गुप्ता के मकान से विद्युत आपूर्ति के लिए लगे खंभे को क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क पर गिर गई। टहनी से मकान में भी दरार पड़ गई। टहनी के मार्ग पर गिरने की वजह से आवागमन अवरुद्ध हो गया। सड़क के दोनों तरफ लगभग 18 किलो मीटर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कंटेनर को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही शहर निवासी चालक नगीना बिंद को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ की टहनी को मार्ग से हटवा दिया। इस दौरान करीब 13 घंटे तक आवागमन ठप रहा। इसके बाद किसी तरह वाहनों का संचालन शुरू हुआ, लेकिन इसके बाद भी आवागमन में अवरोध बना रहा। शाम को करीब नगर पालिका द्वारा जेसीबी से पेड़ की टहनी को हटवाने का कार्य प्रारंभ हुआ। जबकि तार टूटने की वजह से मतसा गांव के दर्जनों घरों की आपूर्ति ठप रही। अनापूर्ति की वजह से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed