फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उपासना पूजा और सत्कर्म से मानव जीवन के आधार का होता है निर्माण

उपासना पूजा और सत्कर्म से मानव जीवन के आधार का होता है निर्माण

Sat, 20 Oct 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
उपासना पूजा और सत्कर्म से मानव जीवन के आधार का होता है निर्माण

विज्ञापन
जखनिया। क्षेत्र के सिद्धपीठ हथियाराम मठ में नवरात्रि महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति ने ध्वज पूजन, शास्त्र पूजन, शस्त्र पूजन एवं शक्ति पूजन के बाद सिद्धेश्वर महादेव परिसर में सिद्धेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक एवं शमी वृक्ष पूजन किया। महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज ने कहा कि नवरात्रि में किए गए उपासना पूजा एवं सत्कर्म से मानव जीवन के आधार निर्माण होता है।

उन्होंने कहा कि विजयदशमी के दिन शिव पूजा, शमी पूजा से सभी किए गए पापों का स्वत: नाश हो जाता है। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान कर आपस में सद्भाव रखने की बात कही। गर्भ में आने वाली बेटियों की भ्रूण हत्या कदापि न करें, भ्रूण हत्या के बजाए बेटी आने के बाद चाहे तो उस कन्या को कन्या विद्यालय को सौंप दें, इनको रहने के लिए पाठशालाएं बनाई जाएंगी। कहा कि शबरी मंदिर में महिलाओं को जाने का आदेश महिला ही रोक रही है। महिलाओं को मंदिरों में जाने के पीछे धर्म की बात आड़े आती है उस धर्म का पालन महिलाओं को भी करना होगा। नारी को धर्म का सम्मान करना चाहिए, इसके अनुपालन के लिए व्यवस्था बनाई गई है। कार्यक्रम में कन्या पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी, जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, मुख्य यजमान आरपी सिंह, मंजू सिंह, जितेंद्र सिंह वैभव, विजय बहादुर सिंह, केडी सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। जूनियर हाई स्कूल हथियाराम की मीना मंच की छात्राओं ने भक्ति एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन उदयभान सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed