{"_id":"5b64970e4f1c1b572f8b8048","slug":"151533318926-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों को धीमी गति से स्टेशन से रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों को धीमी गति से स्टेशन से रवाना किया
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन के दोनों तरफ गुरुवार की देर रात एक सिग्नल की खराबी से रात में जाने वाली ट्रेनों को धीमी गति से स्टेशन से रवाना किया गया। अप और डाउन लाइन की तीन सवारी गाड़ियों को रात सात बजे से पौने आठ बजे तक रोक दिया गया था। इसके चलते यात्रियों को असुविधा हुई। नंदगंज स्टेशन के पश्चिम और पूर्वी सिग्नल की खराबी से रात एक बजे एक एक्सप्रेस और दो मालगाड़ी को नंदगंज से धीमी गति से रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होम और एडवांस सिग्नल में खराबी आने से ट्रेनों को स्टेशन से धीमी गति से रवाना किया गया। खराब हुए सिग्नल को इंजीनियरों द्वारा ठीक कर लिया गया है। अब सिग्नल पूरी तरह से कार्य कर रहा है। मालूम हो कि कल दोपहर में भी नंदगंज रेलवे स्टेशन के सिग्नल के सिस्टम में खराबी आ जाने से दो एक्सप्रेस ट्रेन और एक सवारी गाड़ी नंदगंज प्लेटफार्म पर रुकी रही। इससे ट्रेन में यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नंदगंज स्टेशन मास्टर द्वारा मैनुअल सिग्नल देकर ट्रेन को रवाना किया गया था।
...
विज्ञापन
...