{"_id":"59f372694f1c1b76678b7ba9","slug":"151509126761-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के छठवें दिन थानाध्यक्ष पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड के छठवें दिन थानाध्यक्ष पर गिरी गाज
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंडा (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव की चट्टी पर दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा संघ कार्यकर्ता और पत्रकार राजेश मिश्र की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के छठवें दिन आखिरकार थानाध्यक्ष पर गाज गिर ही गई। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलंबित कर दिया। उधर पुलिस टीम ने बदमाश राजू यादव के घर कुर्की की भी कार्रवाई की।
हत्याकांड के छठवें दिन ग्रामीणों ने घटना स्थल पर धरना-प्रदर्शन के साथ ही चक्काजाम कर दिया। इसे बाद पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष अशोक वर्मा को निलंबित करने के साथ कासिमाबाद के थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन को दूसरी बार यहां की जिम्मेदारी सौंपी है। उधर पुलिस टीम ने सीओ सिटी हृदयानंद सिंह के नेतृत्व में हत्याकांड में शातिर बदमाश राजू यादव की संलिप्तता को देखते हुए उसके घर कुर्की की कार्रवाई की। हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उन पर लगातार दबाव बनाए हुए है। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पुलिस टीम द्वारा शातिर बदमाश राजू यादव की संलिप्तता के मद्देनजर उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।