फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रदेश सरकार में अपराध की घटनाएं बढ़ी

प्रदेश सरकार में अपराध की घटनाएं बढ़ी

Tue, 18 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार में अपराध की घटनाएं बढ़ी

विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। भारत की कम्युनिस्टपार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) एवं अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के संयुक्त तत्वावधान में तहसीलके सामने स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आयोजित धरना सभा में पार्टी के जिलासचिव रामप्यारे राम ने कहा कि कानून का राज लाने का वादा कर सत्ता में आई प्रदेश सरकार में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। आए दिन अपराध की घटनाएं हो रही हैं। सरकार इन पर अंकुश लगाने में नाकाम है।

उन्होंने कहा कि गांव में जमीनी विवाद हल करने के बजाए बढ़ रहे हैं। सोनहरिया से लेकर धुस्का तक की घटनाए इसका ज्वलंत उदाहरण हैं। हलका दरोगा ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो दलितकी हत्या नहीं होती। उन्होंने हलका दरोगा को बर्खास्त कर असली दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस हत्यारों को बचा रही है। थाना में फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा है। पीड़ित लोग थाने जाने से डर रहे हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि गरीबों का उत्पीड़न पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक सचिव विजयी, बुच्चीलाल, मुराली, चंद्रावती देवी, रामनगीना, रोहित बिंद, लालजी, योगेंद्र भारती, जमुना बनवासी आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन जगबली राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed