फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   150 crore sewage treatment plant work will start from November

नवंबर से पीपीपी मॉडल पर 150 करोड़ के सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट का काम होगा शुरू

Wed, 08 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
150 crore sewage treatment plant work will start from November
गाजीपुर। शहर की सीवर लाइन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पाइप लाइन बिछाने का करीब 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। साथ ही जमुनादेवा में सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिसका निर्माण कार्य नवंबर में शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था की ओर से अगले डेढ़ साल में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। सीवर लाइन, पंपिंग स्टेशन और सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट का पूरा नेटवर्क विकसित होने के बाद शहर का प्रतिदिन 31 मिलियन लीटर गंदा पानी शोधित किया जा सकेगा। जिसके साथ ही गंगा नदी को शहर के गंदे पानी से भी बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

इस व्यवस्था से शोधित पानी गंगा की बजाय उसकी सहायक नदी बेसो में प्रवाहित किया जाएगा। जिसमें करीब 12 किमी प्रवाहित होने के बाद ही वह पानी गंगा तक पहुंचेगी। जिससे गंगा को प्रदूषण से बचाने में काफी मदद मिलेगी। इस परियोजना में जल निगम को सीवेज पाइप लाइन का जाल फैलाने के लिए कुल 135 करोड़ रुपये मिला है। जो दो चरणों में सीवेज पाइप लाइन का कार्य करा रही है। पहले चरण में 17.5 किलोमीटर और दूसरे चरण में 65.5 किलोमीटर के पाइप लाइन का काम होना है। जिसमें पहले चरण में अब तक करीब 16 किमी और दूसरे चरण में करीब 50 किमी का काम पूरा हो गया है। लेकिन इस काम में अभी देरी ही हुई है। दोनों चरणों का काम इस साल दिसंबर तक हो जाना था। जिसमें देरी की बड़ी वजह कोविड-19 को बताया जा रहा है। जल निगम के अनुसार अगले साल अक्तूबर-नवंबर तक पूरा काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट का काम गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई डिवीजन वाराणसी की देखरेख में पीपीपी मॉडल में कराया जाएगा। इस परियोजना को विकसित करने के लिए करीब 150 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। इकाई की ओर से बताया गया कि प्लांट का काम पीपीपी मॉडल पर कराने के लिए कार्यदायी संस्था को चयनित कर लिया गया है। जो इस साल नवंबर में अपना निर्माण कार्य शुरू करेगी। डेढ़ साल में उसको प्लांट का काम पूरा करना है। साथ ही अगले 15 साल तक कार्यदायी संस्था के पास ही सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट की जिम्मेदारी होगी।पिछले महीने प्लांट के निर्माण से संबंधित सर्वे का काम पूरा कराया गया है। अभी प्रोजेक्ट के ड्राइंग का काम चल रहा है। नवंबर तक सभी वित्तीय और तकनीकी तैयारियां पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सीवर पाइप लाइन के पहले चरण में स्टीमर घाट से श्मशाम घाट तक का क्षेत्र है। जिसके लिए पंपिंग स्टेशन स्टीमर घाट में बन रहा है। दूसरे चरण में जलकल से लेकर सिटी स्टेशन को जोड़ा गया है। जिसके लिए पंपिंग स्टेशन जलकल परिसर में निर्मित है। इसके अलावा सिटी स्टेशन से आगे आदर्श बाजार तक के लिए अलग पाइप लाइन बिछाया जाएगा। जिसको सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट से जुड़े एक पंपिंग स्टेशन से जोड़ा जाएगा।

000
सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट के लिए नमामि गंगे की तरफ से कार्यदायी संस्था का चयन हो गया है। जो पीपीपी मॉडल पर प्लांट का कार्य करेगा। कार्यदायी संस्था बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। नवंबर तक वित्तीय और तकनीकी व्यवस्था के साथ प्लांट का काम शुरू कराया जाएगा।
एस के रंजन, अधिशासी अभियंता गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई डिवीजन वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed