फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15 minute journey takes an hour

Ghazipur News: 15 मिनट का सफर एक घंटे में

Sun, 22 Feb 2026 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
15 minute journey takes an hour
जमानिया स्टेशन मार्ग पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद - फोटो : संवाद
जमानिया। स्टेशन बाजार इन दिनों भीषण जाम की समस्या से कराह रहा है। सड़क पर दुकानदारों के अतिक्रमण, बेतरतीब खड़े ठेलों, सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकानों और नगर पालिका द्वारा बनवाई गई आधी-अधूरी सड़क ने वाहनों को रेंगने पर मजबूर कर दिया है। जाम रेल यात्रियों पर सबसे ज्यादा भारी पड़ रहा है, जिससे स्टेशन पहुंचने में हो रही देरी से आए दिन यात्रियों की ट्रेनें छूट जा रही हैं। पहले बस स्टैंड से सब्जी मंडी होते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में महज 10 से 15 मिनट का समय लगता था, लेकिन अब उसकी सफर को तय करने में लोगों को घंटा भर लग जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक रेलवे स्टेशन से गांधी चौक होते हुए बस स्टैंड तक लोग जाम से दो-चार हो रहे हैं। जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वहीं, अहम चौराहे गांधी चौक पर पुलिस की गैरमौजूदगी इस समस्या को और भी बल प्रदान कर रही है। स्थानीय दुकानदार विजय कुमार, राजेश कुमार और सोनू का कहना है कि यह स्थिति दिन-प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। सब्जी मंडी में एक लेन में बनी आधी-अधूरी सीसी सड़क जाम की समस्या को और बढ़ा रही है। उनका कहना है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा नो एंट्री लागू न किए जाने के कारण मालवाहक वाहन बीच सड़क पर खड़े होकर लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य करते हैं। इसके अलावा ई-रिक्शा, टेंपो और निजी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग भी बड़ी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण को हटाने को लेकर शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा।-जयप्रकाश, अध्यक्ष, नगर पालिका, जमानिया।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed