फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15 donated blood on International Red Cross Day...

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस पर 15 ने किया रक्तदान ...

Sun, 08 May 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
15 donated blood on International Red Cross Day...
गाजीपुर। जिला अस्पताल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस का आयोजन किया गया। वहीं 15 लोगों को रक्तदान किया किया। इस मौके पर गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा इसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केके वर्मा ने बताया कि रेडक्रॉस एक स्वयंसेवी संस्था है और देश के किसी भी भाग में प्राकृतिक या मानवीय आपदा के शिकार लोगों को बचाने और राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस तरह की संस्थाओं में जो स्वयंसेवक होते हैं। उनसे लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इसी से प्रेरणा लेकर रेडक्रॉस की स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्था से जुड़े लोगों रक्तदान किया। वहीं एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा, लाइफलाइन हॉस्पिटल के डॉ अमित श्रीवास्तव, प्रज्ञा तिवारी काउंसलर ब्लड बैंक ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर डा. डीपी सिन्हा ने रक्तदान से होने वाले फायदे की जानकारी दी। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए आह्वान किया गया। प्राचार्य मेडिकल कालेज डा. आनंद मिश्रा ने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने की अपील की। इस मौके पर आईएमए के अध्यक्ष डा. बीडी गुप्ता, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य दर्शन सिंह, डा. मनोज सिंह, डा. केके सिंह, बृजभान सिंह, एलटी बृजेश शर्मा, साकेत सिंह, पूजा, पंकज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed