फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मिनी स्टेडियम की जरूरत, कुंद हो रहीं खेल प्रतिभाएं

मिनी स्टेडियम की जरूरत, कुंद हो रहीं खेल प्रतिभाएं

Mon, 06 May 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम की जरूरत, कुंद हो रहीं खेल प्रतिभाएं
सादात। गंवई इलाकों में छुपी खेल प्रतिभाओं को ऊभारने का शासन-प्रशासन स्तर पर कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जिसका युवाओं को मलाल है। ग्रामीण इलाके में न तो खेलों को आयोजन किया जाता है और न ही खेल मैदान अथवा मिनी स्टेडियम की स्थापित है। जबकि क्षेत्र के कल्याणपुर मौजे में पांच एकड़ की जमीन भी उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को खोज निकालने के लिए प्रतियोगिताओं के आयोजन और मिनी स्टेडियम के आवश्यकता महसूस की जा रही है। मनिहारी ब्लाक की ग्रामसभा कल्याणपुर मौजा में लगभग पांच एकड़ से अधिक की भूमि खाली पड़ी है। यहां कि मिट्टी में लोटकर आज तक क्षेत्र के सैकड़ों नौजवान सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे हैं। विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करके प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर चुके हैं। इस भाग्यशाली मैदान को हरौली ग्रामसभा सहित क्षेत्र के लोगों ने खेल का मैदान घोषित करने और यहां मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में सौरी की स्वामी विवेकानंद वॉलीबाल टीम के कप्तान प्रिंस कुमार राय ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मिलकर इस मैदान को खेल मैदान और यहां मिनी स्टेडियम बनाए जाने की मांग की। कप्तान ने बताया कि पिछले दो दशक से इस मैदान पर आस- पास पचास से अधिक गांवों के खिलाड़ी और धावक सुबह और शाम दोनों समय यहां पहुंचकर जोर आजमाइश करते हैं। मैदान पर खेलकर वालिबाल टीम कई जिलों में अपना नाम कर चुकी है। यहां पर 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर, पाच किमी और बारह किमी दौडने का अभ्यास धावक करते हैं। इसके अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, हैंडबाल, कबड्डी, क्रिकेट, हाकी और बैडमिंटन जैसे लोकप्रिय खेलों का प्रदर्शन यहां खिलाडियों द्वारा देखने को मिलता है। इस मैदान पर कई खेलों के कोच प्रतिदिन मौजूद रहते जिनके निर्देशन में खिलाड़ी खेलते हैं। अगर इस मैदान को खेल मैदान घोषित कर दिया जाय तो इस पिछडे क्षेत्र में खेलों का काफी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed