फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   यजुर्वेद ने विजेता ट्राफी के खिताब पर कब्जा जमाया

यजुर्वेद ने विजेता ट्राफी के खिताब पर कब्जा जमाया

Tue, 25 Dec 2018 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
यजुर्वेद ने विजेता ट्राफी के खिताब पर कब्जा जमाया
सैदपुर(गाजीपुर)। बासूपुर स्थित वेद इंटरनेशनल में चल रही चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में यजुर्वेद ने विजेता ट्राफी के खिताब पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों की रैंक के अनुसार हुए निर्णय में सामवेद की टीम ने दूसरा एवं ऋग्वेद ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता एवं उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो महिला खिलाड़ी लतिका भंडारी एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर आनंद सिंह ने ट्राफी एवं ईनाम प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान साइकिल रेस, कुर्सी दौड़, एप्पल दौड़, वॉलीबाल, नीबू चम्मच दौड़, कबड्डी, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, थ्री-लेग दौड़, रस्साकशी, रिले दौड़, बास्केटबाल, स्लो साइकिल दौड़, बिस्कुट दौड़ के अलावा 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़ में छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लतिका भंडारी ने कहा कि ग्रामीण अंचल स्थित विद्यालय में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन देख विश्वास होता है कि आने वाले समय में गाजीपुर के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय फलक पर इस विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेंगे। मैंने भी इसी तरह विद्यालयीय प्रतियोगिता से ताइक्वांडो खेल शुरू किया था। आगे चलकर कामनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक अर्जित किया। मैं विद्यालय प्रबंधन को भरोसा दिलाती हूं कि एक बालिका ताइक्वांडो खिलाड़ी को मध्यप्रदेश में मैं सरकारी नौकरी दिलवाने का प्रयास करूंगी। आनंद सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार जमीन उपलब्ध कराए मैं यहां शूटिंग रेंज खोलने में हर संभव मदद करूंगा। इसके पूर्व प्रतियोगिता के समापन समारोह का शुभारंभ खिलाड़ी द्वय ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के चेयरमैन अनिल श्रीवास्तव, निदेशक पंकज श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य ऋचा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि द्वय के अलावा आगंतुक विशिष्ट लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्रीड़ा भारती के काशी प्रांत के मंडल अध्यक्ष एमएन पांडेय एवं उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने सैदपुर में प्रो कबड्डी एवं शूटिंग रेंज खुलवाने के लिए प्रयास का भरोसा दिया। इस मौके पर क्रीड़ा के कृष्णमोहन, राकेश, विनीत जायसवाल, गोपेश पांडेय, शशि सोनकर, धनंजय कुशवाहा, नवीन सिंह, राजेश कुशवाहा, अरविंद पांडेय, डा. पीएन सिंह, नवीन अग्रवाल, राजेश बरनवाल, महताब खां, अनूप जायसवाल आदि उपस्थित थे। संचालन इंदू पांडेय एवं एश्वर्या चौबे ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed