{"_id":"5bc77910bdec2269ae772b1c","slug":"141539799312-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी: कुट्टू तथा सिघांडे़ के आटे का नमूना लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी: कुट्टू तथा सिघांडे़ के आटे का नमूना लिया
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
सैदपुर(गाजीपुर)। नवरात्र और दशहरा पर्व के अवसर पर आम जन को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र की ओर से गठित जांच टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अभियान चलाया। टीम बुधवार को सैदपुर बाजार में पहुंची तथा दर्जनभर दुकानों पर छापेमारी की। जिसमें कुट्टू (साबूत) तथा सिघांडे़ के आटे का कुल चार दुकानों से नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। इसके पहले कुल तीन दिन के भीतर 15 दुकानों की जांच कर नमूने लिए जा चुके हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच टीम ने सैदपुर स्थित दुकान एवं एजेंसी से घी एवं सिंघाडे़ के आटे के नमूने जांच के लिए संग्रहित किया है। यहां कुल चार दुकानों के नमूने लिए गए हैं। इसके एक दिन पहले टीम बरही बाजार से लाचीदाना, मरदह बाजार से मखाने का लावा तथा बहलोलपुर बाजार से मूंगफली दाना का नमूना लेने के साथ ही जांच के लिए भेजा दिया। उन्होंने बताया कि पिछल तीन दिनों में जांच दल ने विभिन्न बाजारों बहादुरगंज, सादात आदि बाजारों में अब तक कुल 15 संदिग्ध नमूने एकत्रित किए हैं, जिसमें दूध, घी, आदि नमूने भी शामिल हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि 50 माइक्रान से ऊपर की प्लास्टिक कैरी बैग जिस पर उसके विनिर्माता का नाम और रजिस्ट्रेशन संख्या अंकित न हो वह भी उपयोग करना प्रतिबंधित है। अभियान में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश कुमार, विवेक कुमार तिवारी, एसपी यादव, गोपाल चन्द्र, श्रीराम यादव एवं विवेक कुमार शामिल थे।