{"_id":"5b18147d4f1c1bb26e8b6952","slug":"141528304765-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टी, रिजर्वेशन फुल, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टी, रिजर्वेशन फुल, यात्री परेशान
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। गर्मी की छुट्टी में यात्रा करने का मन बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं है। जिले के विभिन्न स्टेशनों से होकर जाने वाली ट्रेनें इस माह फुल चल रही हैं। इसी तरह की स्थिति डाउन ट्रेनों की भी है। सबसे ज्यादा हायतौबा महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में है। आरक्षण न मिलने के कारण कई लोगों को यात्रा स्थगित करना पड़ रहा है।
गर्मी का मौसम हो या फिर त्यौहार का समय। इन सीजन में आमतौर पर ट्रेनोंमें टिकट और आरक्षण को लेकर मारामारी रहती है। लोगों को कहीं आने-जाने के लिए टिकट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। इसके बाद भी ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिलता। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा करने का कार्यक्रम बना रहे लोगों को अपनी यात्रा मुल्तवी करनी पड़ सकती है। वजह अधिकतर ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति ठीक नहीं है। सिटी रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पवन, सद्भावना, सुहेलदेव आदि ट्रेनों में इस पूरे माह जगह नहीं है। वहीं दानापुर-मुगलसराय रेलमार्ग पर अप में तूफान एक्सप्रेस में 26 जून मगध एक्सप्रेस में एक जुलाई फरक्का एक्सप्रेस में एक जुलाई सीमांचल एक्सप्रेस में चार जुलाई आनंद विहार में चार जुलाई ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में 10 जुलाई तक रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है।