फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे कारगर हथियार है

शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे कारगर हथियार है

Mon, 22 Jan 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे कारगर हथियार है
बहरियाबाद। स्थानीय सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज का 70वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय संचार मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे कारगर हथियार है। कुछ विषमताओं के चलते शिक्षा जगत दुष्कर हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा जगत में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले इस विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य क्षेत्रों के साथ ही शिक्षा में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। पीएम मोदी के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की राजनैतिक शब्दावली ही नहीं, कार्यशैली में भी बदलाव आया है। जनपद ही नहीं पूरे पूर्वांचल में विकास की गंगा बह रही है। एमएलसी डा. केदारनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के साथ ही रेल राज्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के जरिए जो मिशाल कायम किया है, वह बेमिशाल है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का प्रबंधक अजय सहाय, प्रधानाचार्य डा. चंद्रभान सिंह ने माल्यार्पण किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विद्यालय के संस्थापक स्व. बृजनाथ सहाय की प्रतिमा, मां सरस्वती एवं नेताजी सुबाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि द्वारा हाई स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली सृष्टि सहाय, प्रिया विश्वकर्मा, विशाल कुशवाहा तथा इंटर की साहिन नाज एवं प्रदीप कुमार को तथा माध्यमिक खेलकूद में राज्यस्तरीय प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं वाराणसी मंडल स्तर पर आयोजित मीडिया के लिए राष्ट्रवाद की अपेक्षा निष्पक्षता अधिक महत्वपूर्ण है, विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 11 की छात्रा सृष्टि सहाय को मंडल ट्राफी, प्रमाण पत्र तथा विद्यालयीय मेडल देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं द्वारा गीत, नृत्य, नाटक आदि रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्यय् बृजेंद्र राय, शिवानंद सिंह मुन्ना, यशवंत वर्मा, अशोक पांडेय, रामाश्रय मिश्र, रघुवंश सिंह पप्पू, पूर्व प्रधानाचार्य कैलाशनाथ पांडेय, रामचंद्र सिंह, अनिरुद्ध मिश्र, ब्रम्हानंद श्रीवास्तव, गोंविंद यादव, संदीप सिंह सोनू, आलोक सिंह, श्यामनारायण राम आदि उपस्थित रहे। संचालन संयुक्त रूप से शिक्षक नेसार अहमद फैज एवं रामप्रकाश ने तथा प्रधानाचार्य डा. चंद्रभान सिंह ने आभार प्रकट किया। अंत में अध्यक्षता कर रहे जयप्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed