{"_id":"5a36b3584f1c1bce408bda7e","slug":"141513534296-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय न मिलने से परेशान हैं लाइनमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय न मिलने से परेशान हैं लाइनमैन
Updated Sun, 27 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पीरनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात दो लाइनमैनों को कई माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे उनमें निराशा के साथ ही विभाग के प्रति नाराजगी है। पैसे के अभाव में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से पीरनगर, गोराबाजार, सिंचाई विभाग चौराहा, सिकंदरपुर, कचहरी, नवापुरा, शास्त्रीनगर, ददरीघाट, पत्थर घाट सहित शहर के अन्य कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति की जाती हैै। उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों में होने वाले फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए तीन लाइनमैनों की तैनाती की गई है, जो सुबह से लेकर देर रात तक काम करते हुए फाल्ट को ठीक करते हैं। दो लाइनमैनों को महीनों से मानदेय न मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाइनमैन बबलू तिवारी ने बताया कि तीन माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे कई प्रकार की दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। दूसरे से उधार लेकर काम चलाने को विवश होना पड़ रहा है। लाइनमैन गिरधर कुमार ने बताया कि चार माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। पैसा न मिलने से परिवार चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि बार-बार बैंक में पता कर रहा हूं कि मानदेय आया कि नहीं। बीते शुक्रवार और शनिवार को भी बैंक में पता किया तो पता चला कि खाता में पैसा नहीं आया है। सभी लाइनमैनों का पैसा एक साथ खाता में भेजना चाहिए, यहां पर तीन लाइनमैन तैनात हैं, जबकि मानदेय सिर्फ एक कर्मचारी का आया है। बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लाइनमैनों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द मानदेय का भुगतान कराने की गुहार लगाई है, जिससे उनकी परेशानियों का समाधान हो सके। इस संबंध में नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि लाइनमैनों के मानदेय का भुगतान कर दिया गया है।