फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चला पुलिस का डंडा

ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चला पुलिस का डंडा

Sun, 12 Nov 2017 09:54 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चला पुलिस का डंडा
सुहवल(गाजीपुर)। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 6 ओवरलोड वाहनों का चालान करने के साथ ही 4 ओवरलोड ट्रकों से 3600 रुपए शमन शुल्क वसूला गया। सघन अभियान के चलते वाहन चालकों में अफरातफरी मची रही। चालक वाहनों को जहां- तहां खड़ा कर चेकिंग के समाप्त होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

पुलिस के तमाम जतन करने के बावजूद क्षेत्र के मार्गों पर ओवरलोड वाहनों का संचालन नहीं रूक पा रहा। क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मार्ग, दिलदारनगर-जमानिया मार्ग, सुहवल-ढढनी मार्ग, गाजीपुर-सैयदराजा-जमानिया 24/97 राष्ट्रीय राजमार्ग, रेवतीपुर-गहमर मार्ग सहित क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर ओवरलोड वाहन लंबे समय से चल रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने बताया कि अभियान में कुल 6 ओवरलोड ट्रकों का चालान करने के साथ ही 4 ओवरलोड वाहनों से 3600 रुपए शमन शुल्क वसूला गया है। जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि जिले में किसी भी मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक के लिए परिवहन विभाग सहित पुलिस महकमे को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed