{"_id":"5bfed534bdec22415c7d0b0f","slug":"131543427380-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ रही है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ रही है भाजपा
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहां(गाजीपुर)। बलिया से शुरू होकर दिल्ली को जाने वाली कांग्रेस पार्टी की स्वराज बचाओ अभियान के तहत राहुल गांधी संदेश यात्रा का लठ्ठूडीह-दुबिहां मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर यात्रा संयोजक युवा कांग्रेसी नेता एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता बाबुल सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य में बैठी भाजपा सरकार देश का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ रही है, उससे देश को बचाना होगा।
कहा कि भाजपा अपने निजी स्वार्थ के लिए देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने का काम कर रही है। कहा कि राहुल संदेश यात्रा के तहत हम अपने नेता के संदेश व भाजपा की गंदी सोच को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक माहौल खराब करने वाले का मुंहतोड़ जवाब देगी तथा देश में ऐसी किसी शक्ति को उभरने नहीं देगी, जो देश का माहौल खराब कर जाति और संप्रदाय के नाम पर नफरत का जहर समाज में घोल रही हो। भाजपा फूट डालो और राज करो के अपने मकसद में कभी भी सफल नहीं होगी। यह देश साधु-संतों मनीषियों व सूफियों का है। इस देश में सांप्रदायिकता का कहीं कोई स्थान एवं जगह नहीं है। कहा कि भाजपा समाज में सांप्रदायिकता का जहर घोल कर देशवासियों को लड़ाने का काम कर रही है। भाजपा की इस गंदी मानसिकता को देश के लोग अब समझ चुके हैं। देश की आजादी, स्वराज हमें बहुत बड़ी कुर्बानी के बाद प्राप्त हुआ है। भाजपा को यह पता नहीं कि कितनी कुर्बानी के बाद देश में स्वराज्य स्थापित हुआ। स्वागत करने वालों में कृपाशंकर सिंह, पप्पू सिंह, संतोष यादव, दिनेश सिंह, महानंदा अकेला, बंटी सिंह, जोखू तिवारी, शिवजी गुप्ता, गयासुद्दीन, रमेश यादव, शिवजी यादव, तिजोरी अंसारी, विरेंद्र यादव, काशीराम,शमीम अंसारी, रितेश कुमार आदि शामिल थे।