{"_id":"5bf1a94bbdec22698a4718c9","slug":"131542564171-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट जूनियर हाईस्कूल का लोकार्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट जूनियर हाईस्कूल का लोकार्पण किया
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के विशेश्वरपुर गांव में पारंपरिक से स्मार्ट जूनियर हाईस्कूल बनाये गए विद्यालय का लोकार्पण फीता काट कर किया। इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र प्रशांत प्रधान जो आईआईटी दिल्ली के शोध छात्र हैं, उनकी पहल एवं ग्राम सभा के सहयोग से यह स्मार्ट जूनियर हाईस्कूल तैयार हुआ है। यह भावी पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि विकास के लिए जितनी भी आधारभूत संरचना तैयार कर ली जाए लेकिन ठीक से शिक्षा न ग्रहण करने पर क्षेत्रीय छात्रों को उसका लाभ नहीं मिल सकेगा। इसलिए भारत सरकार ऐसी नीति तैयार कर रही है कि भारत की शिक्षण संस्थाएं विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थाओं में स्थान पा सके। ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्टेशन वाईफाई सुविधा से युक्त किए जा रहे हैं। इस क्षेत्र के जिन स्टेशनों पर यह सुविधा नहीं हुई है वहां हो जाएगी। कहा कि यह गांव भाजपा के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। लोगों द्वारा गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग का जिक्र करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि जब से मीटर गेज से ब्राड गेज में रेलवे लाइन का विस्तार हुआ है। तब से बिना फाटक के चलने वाली क्रासिंग को बंद करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे की ओर से लिए गए नीतिगत निर्णय में मुख्य सड़कों पर फाटक वाली रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज अथवा अंडरब्रिज बनाने का विधान है। ऐसे में यहां अंडरब्रिज या ओवरब्रिज नहीं बनाया जा सकता। इसके बनने से देश भर में बड़ी समस्या पैदा हो जाएगी। अगर स्थानीय विधायक द्वारा विधायक निधि से कुछ धन उपलब्ध कराया जाए तो मैं कहीं से शेष धन की व्यवस्था कराकर यह कार्य कराने पर विचार करूंगा । विधायक अलका राय ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा का विकास होना सबसे जरूरी है। इसके लिए जो भी मुझसे अपेक्षा की जाएगी उसे पूरा करने का प्रयास करूंगी। इस अवसर पर कृष्णबिहारी राय, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, ओमप्रकाश राय, कृपाशंकर राय, सूर्यभान कुमार राय, ईश्वरचंद्र राय, फुल्लन प्रधान आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत बागेश्वर गिरी ने किया। अध्यक्षता रुद्रदेव दुबे एवं संचालन अविनाश प्रधान ने किया।