{"_id":"5b23f5c14f1c1b53268b6310","slug":"131529083329-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल में तैनात एक वार्ड ब्वाय सिविल ड्रेस में मिला। सीडीओ ने उसे फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसे कर्मचारी अस्पताल आते समय ड्रेस में पहुंचे, अन्यथा इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सीडीओ ने परिसर की साफ-सफाई, वार्डों में बिजली और पानी की व्यवस्था तथा शौचालय और बाथरूम तक को चेक किया।
मुख्य विकास अधिकारी पूर्वांह्न दस बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। वह अस्पताल पहुंच कर सबसे पहले आपातकालीन कक्ष में पहुंचे। वहां घायल पुलिसकर्मियों को देखा और कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सीधे महिला वार्ड पहुंचे। वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान बेड पर पड़ी गंदी चादरों और साफ-सफाई को लेकर नाराजगी व्यक्त की तथा खामियों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहां से सीडीओ अस्पताल के सभी वार्डों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डों में भर्ती मरीजों से सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की। इसके बाद वह सीधे ओपीडी में पहुंच गए। वहां कई चिकित्सकों के समय से ड्यूटी पर न आने को लेकर सीएमएस को फटकार लगाई और डाक्टर तथा कर्मचारियों को समय से अस्पताल पहुंचने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने एनआरसी वार्ड का जायजा लिया। वार्ड में मरीज गर्मी से परेशान हो रहे थे। सीडीओ ने तत्काल वार्ड में दो कूलर लगाने का निर्देश दिया। इसके लिए सीएमएस डा, एसएन प्रसाद को फटकार भी लगाई। सीएमएस को निर्देश दिया कि अगर मरीजों को बाहर की दवा लिखी गई, तो कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि अस्पताल में मरीजों के लिए खाने व पीने का सामान ब्रांडेड होना चाहिए। फूड इंस्पेक्टर की ओर से खाने की गुणवत्ता चेक होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो खैरियत नहीं है। साथ ही अस्पताल में नियमित साफ-सफाई करवाने तथा अस्पताल परिसर में खङे़ होने वाले वाहनों को कतार में खड़े करवाए जाने का निर्देश सीएमएस को दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा, जीसी मौर्या, सीएमएस डा, एसएन प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।