फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कुछ देर की बारिश से मिली राहत, फिर बढ़ी उमस

कुछ देर की बारिश से मिली राहत, फिर बढ़ी उमस

Mon, 07 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
कुछ देर की बारिश से मिली राहत, फिर बढ़ी उमस
गाजीपुर। पिछले दिनों की तरफ सोमवार को भी भीषण गर्मी और उमस के बीच सुबह से ही धूप-छांव का खेल शुरू हुआ। उमस के प्रभाव का आलम यह था कि एक पल के लिए भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा था। पंखा के बीच रहने के बाद भी शरीर से पसीना टपकता रहा। बादल होने पर लोग अब-तब बारिश शुरू होने की आस लगाते रहे और धूप निकलने पर निराश होते रहे। इसी क्रम में करीब साढ़े चार बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो करीब पांच मिनट तक जारी रही। इसके बाद काफी देर तक रिमझिम बरसात होती रही। बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को कुछ देर के लिए राहत जरूर दी, लेकिन फिर उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी घना बादल तो कभी बारिश शुरू हो जा रही थी, तो कभी बारिश बंद होते की तीखी धूप निकल जा रही थी। बारिश होने पर जहां लोग गर्मी से कुछ राहत महसूस कर रहे थें तो धूप निकलने से उमस में और वृद्धि होने से लोग परेशान हो जा रहे थे। पिछले दिनों की तरह सोमवार की सुबह से ही भीषण गर्मी और उमस के बीच धूप और छांव का खेल शुरू हो गया था। उमस का आलम यह था कि एक पल के लिए भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा था। पंखा के बीच रहने पर भी गर्मी से उलझन हो रहा था। बादल छाते ही बारिश की आस लगाने लग रहे थे। इसी क्रम में दिन में करीब साढ़े चार बजे बादलों के बीच तेज बारिश शुरु हो गई, जो करीब पांच मिनट तक जारी रहा। इसके बाद करीब दस मिनट तक हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed