{"_id":"596e4be64f1c1b844a8b464f","slug":"131500400614-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा खंभे को बदलने के लिए सत्याग्रह कर धरना-प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा खंभे को बदलने के लिए सत्याग्रह कर धरना-प्रदर्शन किया
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर क्षेत्र स्थित मियांपुरा मुहल्ले में मंगलवार की सुबह बिजली के टूटकर झुके हुए जानलेवा खंभे को बदलने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं मुहल्लेवासियों ने बिजली विभाग के विरोध में सत्याग्रह कर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आप नेता रुद्रेश कुमार निगम ने कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार के वादों की धज्जियां उड़ रही हैं। सरकार के सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश की बिजली विभाग के अधिकारी ही अनदेखी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि टूटकर झुके हुए विद्युत खंभे, खुले में सड़क पर रखे ट्रांसफार्मर, खंभों पर लगे जर्जर तार इस बात की गवाही देते हैं कि विभाग को आम नागरिकों की जिंदगी की जरा भी परवाह नहीं है। अन्यथा बार-बार शिकायत के बाद टूटा हुआ खंभा बहुत पहले ही बदल दिया गया होता। जबकि समस्या से अधिकारियों को पत्र के माध्यम से कई बार अवगत कराया जा चुका है। मोइनुद्दीन एवं शारदा प्रसाद जायसवाल ने कहा कि जल्द ही टूटे खंभे को नहीं बदला गया तो यह आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर मोहम्मद सलीम, मेराज, शमशाद, सुनील, पुल्लू श्रीवास्तव, नौशाद अली, नौशेर अली, नईम राईनी, अफसर हुसैन, आदिल, गौहर, आरिफ, उमेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, सत्यनारायण, शहजादे, आलमगीर आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता उमाशंकर उर्फ सोनी एवं संचालन जावेद अहमद ने किया।