{"_id":"5c38d811bdec2273724c3436","slug":"121547229201-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में निषाद पार्टी के आरोपियों से मिलने गए सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में निषाद पार्टी के आरोपियों से मिलने गए सपाई
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के अटवा मोड़ चौकी पर बीते दिनों हुए हेड कांस्टेबल सुरेश प्रताप वत्स हत्याकांड के मामले में जेल में बंद आरोपियों से मिलने शुक्रवार को निषाद पार्टी तथा समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जिला कारागार पहुंचे। मिलने के बाद बाहर निकले नेताओं ने निर्दोष लोगों को फंसाए जाने की कार्रवाई को गलत ठहराया। इसके बाद नेता आरोपियों के घर पहुंच कर उनके परिजनों से भी मिले।
जिला मुख्यालय पर बीते 29 दिसंबर को पीएम मोदी की सभा समाप्त होने के बाद करीमुद्दीनपुर थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल अपने थानाध्यक्ष और सिपाहियों के साथ वापस लौटते समय कठवा म़ोड़ पुलिया के पास निषाद पार्टी की ओर से आरक्षण की मांग को लेकर सड़क जाम के दौरान पुलिस पर पथराव तथा मारपीट की घटना में सुरेश प्रताप वत्स के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। इस प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप सहित 32 लोगों के खिलाफ नामजद तथा 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप ने वाराणसी के रेलवे कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। जबकि पुलिस अबतक 36 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों से मिलने के लिए शुक्रवार को गोरखपुर के सपा सांसद प्रवीण निषाद, एमएलसी राजपाल कश्यप, पूर्व मंत्री लालता प्रसाद निषाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, विधायक वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा जिला जेल में पहुंचे और जेल में बंद लोगों का हाल चाल लेने के बाद कहा कि इसमें कई लोग पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार हुए हैं। नेताओं ने जेल में बंद लोगों को न्याय का भरोसा दिलाया।