{"_id":"5bf04f38bdec227eda031e70","slug":"121542475576-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 30 महिलाओं ने किया विधवा पेंशन के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 30 महिलाओं ने किया विधवा पेंशन के लिए आवेदन
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। स्थानीय विकासखंड में समाज कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को क्षेत्र की छूटी हुई पात्र निराश्रित महिलाओं के विधवा पेंशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 30 महिलाओं ने आवेदन किया। प्रोबेशन अधिकारी रियाजुद्दीन ने कहा कि प्रदेश सरकार की निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली 18 से 60 वर्ष की निराश्रित विधवाओं को पांच सौ रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
इस पेंशन योजना को प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से चलाया जा रहा है। इसके लिए निराश्रित महिलाएं आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदक को अपना आधारकार्ड, एक फोटो, आय प्रमाण पत्र तथा अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। इस मौके पर प्रमोद पांडेय, दीनबंधु, संतोष कुमार, कृष्ण मुरारी, अजय, राकेश कुमार, राजू, अनीता, पूजा देवी आदि मौजूद रहीं।