{"_id":"5bdde2ebbdec22699275901b","slug":"121541268203-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्य बनाने के लक्ष्यों को पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्य बनाने के लक्ष्यों को पूरा करें
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक शनिवार को जिला पंचायत हाल में हुई। इसमें पार्टी की ओर से चलाए गये सभी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए मंडलवार उसकी समीक्षा की गयी। इस अवसर पर नए सदस्य बनाने के लिए पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया गया। जिले में बूथ गठन तथा सत्यापन पर भी विचार किया गया।
बैठक में संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ने अपने परिश्रम तथा ईमानदारी के बल अपनी पहचान क्षेत्र में स्थापित की है। देश के नव निर्माण में उनकी अहम भूमिका एवं योग्यता को भी नकारा नहीं जा सकता है। जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हर वंचित एवं पात्र को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं को समर्पित होकर प्रयास करना चाहिए ताकि पार्टी एवं सरकार की सोच साकार हो सके। इस अवसर पर जिले के प्रभारी कौशलेंद्र सिंह, प्रभारी लोकसभा एमएलसी डॉ. केदारनाथ सिंह ने विचार व्यक्त किया। बैठक में प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सरोज कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधायक डॉ. संगीता बलवंत, सुनीता सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, श्यामराज तिवारी, रामनरेश कुशवाहा सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष तथा लोकसभा चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्यों के अतिरिक्त जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा एवं आइटी संयोजक कार्तिक गुप्ता उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह एवं संचालन लोकसभा प्रभारी प्रभुनाथ चौहान ने किया।