{"_id":"5b6497234f1c1b31388b4891","slug":"121533318947-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान करते समय गंगा में किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान करते समय गंगा में किशोर डूबा
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चीतनाथ घाट पर शुक्रवार की दोपहर गंगा में स्नान करते वक्त एक किशोर डूब गया। सूचना मिलने के बाद लोगों की नदी तट पर भीड़ जुट गई। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। गोताखोर तथा तटवर्ती मल्लाहों की मदद से किशोर की घंटों खोजबीन होती रही। बावजूद किशोर का कहीं अता-पता नहीं चला।
शहर के मछली बाजार निवासी स्व. नवनीत रावत का बेटा रीशू रावत (15) अपने कुछ दोस्तों के साथ चीतनाथ गंगा घाट पर स्नान करने गया था। गंगा में आई बाढ़ तथा तेज बहाव के कारण नदी के गहरे पानी में कूदने के साथ ही वह बह गया। जबकि अन्य साथी किनारे पर होने की वजह से बच गए। घटना के बाद किशोरों ने शोर मचाना शुरू किया। कुछ ही देर में लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। इसी बीच लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर तत्काल गोताखोर तथा तैराकों को बुलाकर रीशू की तलाश शुरू करा दी। समाचार लिखे जाने तक किशोर का कहीं पता नहीं चला था। शनिवार को फिर से किशोर की तलाश शुरू की जाएगी। पुलिस ने बताया कि स्नान करते समय एक किशोर नदी में डूब गया है। उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।