फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शिविर को लेकर उत्साहित हैं कई बार रक्तदान करने वाले

शिविर को लेकर उत्साहित हैं कई बार रक्तदान करने वाले

Mon, 23 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
शिविर को लेकर उत्साहित हैं कई बार रक्तदान करने वाले
गाजीपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 26 जुलाई को ब्लड बैंक में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस शिविर को लेकर ऐसे लोगों में भी उत्साह है जिन्होंने कई बार रक्तदान किया है। इसे सबसे नेक कार्य बताते हुए अमर उजाला के इस पुनीत कार्य की काफी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

कारगिल के शहीदों की याद में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कई वर्ष से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी इसे सफल बनाने के लिए जिले के कोने-कोने में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खास तौर से युवा इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाते हैं। संस्था की और से रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। यह समाज में उनके किए गए इस नेक कार्य के लिए सम्मान होता है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा से रक्त दान कर सकता है। उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। एक बार में एक यूनिट खून एकत्र किया जाता है जिसकी मात्रा 300 एमएल होती है। ब्लड बैंक के प्रभारी डा. कौशल किशोर ने बताया कि हर व्यक्ति के शरीर में छह हजार एमएल रक्त होता है। एक यूनिट खून दान करने के बाद शरीर पर कोई खास फर्क नही पड़ता। शरीर जल्द ही रक्त की इस कम हुई मात्रा को पूरा कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed