{"_id":"5b54c2e04f1c1b46748b67f6","slug":"121532281568-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन के खिलाफ जागरुकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन के खिलाफ जागरुकता रैली निकाली
गाजीपुर
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
निकाली गई पालीथिन हटाओ रैली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीपुर(गाजीपुर)। नगर पंचायत जंगीपुर की ओर से रविवार को पॉलीथिन का प्रयोग रोकने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोग नारा लगाते हुए चल रहे थे तथा दुकानदारों को कपड़े का थैला बांट रहे थे।
यह रैली जंगीपुर मंडी से निकल कर यादव मोड़, लावा मोड़, हंसराजपुर मोड़ होते हुए नगर पंचायत परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में शामिल युवक पॉलीथिन के प्रयोग से बचने संबंधी नारा लगा रहे थे। इसके साथ ही सड़क के किनारे दुकानदारों को पांच-पांच झोला देते हुए इसके प्रयोग का सुझाव दिया। इस मौके पर 50 माइक्रॉन से कम क्षमता की पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। बताया गया कि पॉलीथिन के प्रयोग से पर्यावरण को सबसे अधिक खतरा है। इसके प्रयोग से मानव जीवन में भी कई प्रकार की बीमारियां होती हैं। इस रैली में शिवकुमार शास्त्री इंटर कॉलेज जंगीपुर के छात्र, मंडी सचिव, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी, अखिलेश मिश्र, लालजी गुप्ता, नगर पंचायत के कर्मचारी तथा व्यापार मंडल के लोग उपस्थित रहे।