{"_id":"5ada1e124f1c1b56098b5833","slug":"121524243986-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से टूटा खंभा, गुल रही बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से टूटा खंभा, गुल रही बती
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। क्षेत्र के हरदासपुर कला गांव गुरुवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन ने विद्युत खंभा में टक्कर मार दिया, जिससे तार सहित खंभा गिर गया। इससे करीब डेढ़ सौ घरों की बत्ती गुल हो गई। दूसरे दिन शुक्रवार को भी तार-खंभा से दुरुस्त कर सप्लाई शुरू की गई। इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे।
रात में करीब नौ बजे हरदासपुर कला गांव के पास सड़क किनारे लगे विद्युत खंभा में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे खंभा तार सहित गिर पड़ा। खंभा-तार गिरने से करीब डेढ़ सौ घर अंधेरे में डूब गए। जिन लोगों ने इनवर्टर लगा रखा था, वह भी निर्धारित समय के बाद बंद हो गए। बिजली के अभाव में भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। किसी तरह लोगों ने रात बिताई। लोगों ने सोचा कि सुबह विभाग द्वारा खंभा-तार को दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी, लेकिन जब दिन में 12 बजे तक भी खंभा को दुरुस्त कराने का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोग मरदह विद्युत उपकेंद्र पर फोन मिला कर यह जानकारी करने में जुट गए कि खंभा को दुरुस्त कर कब तक आपूर्ति शुरू की जाएगी। बिजली के अभाव में अधिकांश लोगों के मोबाइल चार्ज न होने से बंद हो गए। लोग उसे चार्ज करने के लिए इधर-उधर की दौड़ लगाते रहे। इस संबंध में मरदह विद्युत उपकेंद्र के जेई नीरज सोनी ने कहा कि किसी वाहन के टक्कर में खंभा-तार टूटकर गिर गया है। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द से जल्द नया खंभा लगवा कर आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।