{"_id":"5aa41bbe4f1c1bba758b4b8a","slug":"121520704446-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक करेंगे मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक करेंगे मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक शनिवार को बिंदवलियां स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में हुई। इस मौके पर बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार की रणनीति पर चर्चा करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष राम दयाल यादव ने कहा कि जब तक सरकार मानदेय की घोषणा नहीं करती। तब तक बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य नहीं होगा।
बलिया के जिलाध्यक्ष कृष्णमोहन यादव ने कहा कि अगर एकजुटता बनी रही, तो समान कार्य समान वेतन सरकार को देना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद में वित्तविहीन शिक्षकों द्वारा 87 प्रतिशत योगदान देने के बावजूद सरकार द्वारा इन वित्तविहीन शिक्षकों कर्मचारियों के मानदेय को अकारण बंद किया जाना तथा इनके लिए कोई सेवा नियमावली न बनाना सरकार की असफलता का परिणाम है। शिक्षण कार्यों में वित्तविहीन शिक्षकों का संपूर्ण सहयोग रहा है। इसलिए शिक्षकों के सम्मानजनक मानदेह की व्यवस्था सरकार द्वारा जब तक नहीं किया जाता तब तक शिक्षक संघर्ष के लिए बाध्य है। नगरा ब्लाक अध्यक्ष सतिशचंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने की पूर्ण घोषणा की थी। लेकिन सरकार ने पिछली सरकार द्वारा दिए जाने वाले मानदेय को भी रोककर अन्याय किया है। इससे पूरे प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षक एकजूट होकर मूल्यांकन का विरोध करने को विवश हैं। इस मौके पर लालजी, आरपी यादव, मदन मिश्रा, शैलेंद्र प्रजापति, सुजीत, योगेंद्र कुशवाहा, अभिषेक, राजेश आदि मौजूद रहे।