फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सौ शैय्या के मेटरनिटी विंग भवन का लोकार्पण

सौ शैय्या के मेटरनिटी विंग भवन का लोकार्पण

Mon, 14 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
सौ शैय्या के मेटरनिटी विंग भवन का लोकार्पण
गाजीपुर। केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 19.24 करोड़ की लागत से बने महिला चिकित्सालय लिफ्ट युक्त 100 शैय्या के मैटरनिटी विंग भवन का लोकार्पण पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार अपनी मंशा के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास के साथ कार्य कर रही है। इसी को देखते हुए माताओं, बहनों की चिकित्सीय व्यवस्था के लिए 100 बेड के महिला अस्पताल का लोकार्पण किया गया। स्वास्थ्य की दृष्टि से आगे भी इस तरह की सुविधाएं जनता तक पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में पीड़ित एवं जरूरतमंद लोग ही आते हैं। सरकारी अस्पताल में गांव के गरीब घरों की महिलाएं ही आती हैं। डाक्टरों को भगवान का दूसरा रूप कहा गया है। चिकित्सकों को मानव जीवन के प्रति हमेशा संवेदनशील एवं उदार होना चाहिए। आज इस अस्पताल का लोकार्पण हुआ है और इसके ठीक एक माह बाद इसमें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध की जाएगी। इसमें आम जनता की सेवा सरकारी सहायता के तहत नि:शुल्क इलाज होगा, जिसमें आपरेशन थिएटर, आईसीयू, एनआईसीयू, अल्ट्रासाउंड सहित सभी आधुनिक संसाधन उपलब्ध रहेंगे। सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को ये चिकित्सा भवन वरदान के रूप मिला है। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, सीएमओ डा. जीसी मौर्य, सीएमएस डा. एसएन प्रसाद, डिप्टी सीएमओ डा. आरके सिन्हा, महिला सीएमएस डा. विनीता जायसवाल, मणिंद्र कुशवाहा, अमित राय एवं साकेत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed