फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नीचे लटका है विद्युत तार, बना है खतरा

नीचे लटका है विद्युत तार, बना है खतरा

Mon, 17 Jul 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नीचे लटका है विद्युत तार, बना है खतरा
विज्ञापन

गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग की लापरवाही देखने को मिल रही है। कई स्थानों पर विद्युत तार काफी नीचे से गुजर रहे हैं। शहर के फाक्सगंज गांव में गाजीपुर-करंडा मार्ग के किनारे एलटी तार सड़क से महज पांच फीट की ऊंचाई से गुजर रहा है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। तार के पास गुजर रहे लोगों की नजर जैसे ही तार पर पड़ रही है, वह घबराकर तार के पास से हट जा रहे हैं। अगर विभाग ने समय रहते तार को ऊपर नहीं कराया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
गाजीपुर-करंडा मार्ग पर सुबह से लेकर देर रात तक आवागमन का दबाव बना रहता है। या त्री वाहनों के साथ ही बाइक सवारों के आने-जाने का क्रम बना रहता है। लार्ड कार्नवालिस मकबरा से थोड़ी दूरी पर स्थित फाक्सगांव में एलटी का विद्युत तार जमीन से करीब पांच फीट की ऊंचाई से गुजरा हुआ है। इससे आवागमन करने वालों को दुर्घटना का भय सता रहा है। जैसा ही आवागमन करने वालों की तार पर नजर पड़ रही है, वह घबराहट में इससे दूर हट जा रहे हैं। तार जिस हिसाब से नीचे है, उससे चारपहिया वाहन उससे सट सकते है। इस कारण चारपहिया सवार भी तारों के पास से सावधानीपूर्वक निकल रहे हैं। तार में किसी व्यक्ति द्वारा कटिया कनेक्शन जोड़ने के साथ ही तार में ईंट बांधी गई है, जिससे तार और भी नीचे लटका हुआ है। जैसे ही आवागमन करने वालों की नीचे लटके तार पर नजर पड़ रही है, वह सहम जा रहे हैं। उनके मुंह से यह बात निकल जा रही है कि विद्युत विभाग की यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना की सबब न बन जाए।
विज्ञापन

------
मेरे संज्ञान में यह बात नहीं थी कि फाक्सगंज के पास एलटी का तार काफी नीचे लटका हुआ है। अगर ऐसा है तो मौका-मुआयना कर जल्द से जल्द तार को ऊपर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश कुमार, जेई प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed